पश्चिम बंगाल

East Medinipur: महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर लोगों को किया जागरूक

Admindelhi1
5 July 2026 4:25 PM IST
East Medinipur: महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर लोगों को किया जागरूक
x
जनसुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए महिला थाना की विशेष पहल

पूर्व मेदिनीपुर: कांथी महिला थाना ने आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और महिला एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार रात विशेष जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के तहत कांथी शहर के प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिला थाना पुलिस की ओर से नियमित गश्त की गई। इस दौरान लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।

पुलिस ने 'महिला हेल्प डेस्क' और 'साइबर हेल्प डेस्क' की सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में आम नागरिकों को विस्तार से अवगत कराया। पुलिसकर्मियों ने लोगों से सीधे संवाद कर महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी, महिला उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में बिना किसी संकोच के पुलिस की सहायता लें।

पुलिस ने भरोसा दिलाया कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए वह हर समय तत्पर है।

Next Story