पश्चिम बंगाल

शोध प्रकाशन के लिए स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के डाटाबेस में शामिल हुए यादवपुर विश्वविद्यालय के 29 वैज्ञानिक

Gulabi
22 Oct 2021 4:55 AM GMT
शोध प्रकाशन के लिए स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के डाटाबेस में शामिल हुए यादवपुर विश्वविद्यालय के 29 वैज्ञानिक
x
डिसक्लेमर:यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे जनता से रिश्ता .कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।

कोलकाता, 21 अक्टूबर (भाषा) कोलकाता के यादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के 29 वैज्ञानिकों को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने अपने डाटाबेस में शामिल किया है जिसने शोध प्रकाशन के आधार पर दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों का डेटाबेस तैयार किया है।

यादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के एक अधिकारी ने दावा किया कि जेयू के वैज्ञानिकों की संख्या इस सूची में देश के सभी विश्वविद्यालयों में सबसे अधिक है।
सूची में बीएचयू के 24, हैदराबाद विश्वविद्यालय के 22 और दिल्ली विश्वविद्यालय के 18 वैज्ञानिक शामिल हैं।
देश भर में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के 2049 नामों को सूची में शामिल किया गया है।
यादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरंजन दास ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि यह देश और खासकर पश्चिम बंगाल के लिए गर्व की बात है कि इतनी संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षकों का नाम इस प्रतिष्ठित डाटाबेस में शामिल किया गया है।
इस डाटाबेस में 2020 के अंत तक के शोध प्रकाशन के आधार पर दुनिया भर के दो फीसदी वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है।
भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरू के 114 वैज्ञानिकों को इस सूची में जगह मिली है जो देश में उच्च शिक्षण संस्थानों में पहले स्थान पर है।
Next Story