पश्चिम बंगाल

कोलकाता में बनेगी 125 फुट ऊंची श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा

Saba Naaz
6 July 2026 6:08 PM IST
कोलकाता में बनेगी 125 फुट ऊंची श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा
x

Amit Shah Kolkata Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनकी 125 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा का शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रतिमा निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा और राज्य के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अमित शाह इस समय पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर हैं और वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। न्यू टाउन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्हें जनसंघ के संस्थापक के रूप में मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं शाम को अमित शाह के विश्व बांग्ला मेला मैदान में आयोजित स्मृति कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है, जहां राज्यभर से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के दौरान अमित शाह भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के साथ संगठनात्मक मुद्दों और आगामी रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं। इस कार्यक्रम को पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Story