उत्तराखंड
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश और बिजली चमकने का येलो अलर्ट
Tara Tandi
3 April 2024 10:53 AM IST

x
देहरादून : पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बदले मौसम का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने से मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो रहा है। बुधवार को भी पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।
बीते दो दिन से मैदानी इलाकों में बादल छाने और हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो रहा है। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, दिनभर बादल छाए रहने और हवाओं के चलने से मौसम सुहावना रहा।
ऐसा ही हाल अन्य जिलों का भी रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान तो 32.9 डिग्री के साथ सामान्य रहा। जबकि, टिहरी का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का तापमान दो डिग्री के इजाफे के साथ 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
तीन जिलों में बदला रहेगा मौसम
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज से अगले तीन दिन तक मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Tagsप्रदेश पर्वतीय जिलोंबारिश बिजलीचमकने येलो अलर्टIn the mountainous districts of the staterainlightningflashing yellow alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





