
x
फाइल फोटो
आपदा प्रभावित देहरादून और टिहरी जिले को लेकर मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आपदा प्रभावित देहरादून और टिहरी जिले को लेकर मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दोनों जिलों के संवेदशनील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, नदी-नालों में उफान की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग जारी चेतावनी के दृष्टिगत जिला अधिकारी सोनिका ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही कहा कि यदि क्षेत्र से किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करते हुए अपने विभाग से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के अपना तैनाती स्थल और जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा अपना फोन ऑन रखेंगे।
Next Story





