उत्तराखंड

गंगा की लहरों के साथ बही योग की बयार, देखें फोटो

Gulabi Jagat
21 Jun 2022 8:09 AM GMT
गंगा की लहरों के साथ बही योग की बयार, देखें फोटो
x
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज उत्तराखंड में केदारघाटी से हरिद्वार के गंगा तट तक योग उत्सव मनाया गया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज उत्तराखंड में केदारघाटी से हरिद्वार के गंगा तट तक योग उत्सव मनाया गयाअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज उत्तराखंड में केदारघाटी से हरिद्वार के गंगा तट तक योग उत्सव मनाया गया। खास बात यह है कि इस बार गंगा किनारे योग शिविरों का आयोजन कर इसकी भव्यता को और अधिक बढ़ाया गया। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच योग कर निरोग रहने का संदेश दिया गया।

कोरोना के दो साल बाद योग नगरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर पूरे मनोयोग से मनाया जा रहा है। हजारों लोग सुबह साढ़े छह बजे गंगा के किनारे बह रही मंद-मंद बयार के बीच काया को निरोगी रखने के लिए योग की अलग-अलग क्रियाएं करने पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में हजारों लोग योग किया। वहीं अलग-अलग जगहों पर मंत्री विधायकों ने भी योग किया। तपोवन स्थित समर्पणानंद आश्रम में देश विदेश के योग साधकों न योग किया।

वहीं आईटीबीपी प्रथम वाहनी सुनील के जवानों द्वारा 14000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले भारत चीन सीमा में रिमखीम मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया गया। इस दौरान जवानों ने बर्फ को साफ कर खुले मैदान में अग्रिम चौकियों पर स्वस्थ रहने के लिए योग किया।
टिहरी बांध की झील किनारे विधायक किशोर उपाध्याय ने योग शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद आईटीबीपी, स्थानीय लोगों व योग साधकों ने झील में योगाभ्यास किया। वहीं केदारनाथ में विश्व योग दिवस पर मंदिर के समीप एक साथ 500 लोगों ने योग किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर त्रिवेणी घाट में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने योगाभ्यास किया। वहीं यमुनोत्री धाम में भी पुरोहित समाज, स्थानीय लोगों, पुलिस व श्रद्धालुओं ने योग किया। वहीं कोटद्वार में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने निरोग रहने के लिए किया योग। यहां बच्चों ने योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। योग समिति से जुड़ी महिलाओं ने नाटक के माध्यम से योग का संदेश दिया।

आइटीबीपी प्रथम वाहनी सुनील के सैलानी वेणुधर नायक ने बताया कि आईटीबीपी के जवानों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत चीन सीमा के अग्रिम चौकियों के साथ-साथ निचली चौकियों पर भी योग किया गया।14000 से अधिक ऊंचाई वाले इलाके जहां की तापमान 12 महीने - 20 - 25 तक रहता है, वहां कड़ाके की ठंड में हर दिन योग करना बहुत ही कठिन होता है लेकिन भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के यह हिमवीर हर दिन यहां योग करते हैं।
केदारनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दीप प्रज्ज्वलित कर केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी डा. संजीव कुमार वालियान शुभारंभ किया। वहीं हल्द्वानी , हल्दुचौड़ स्थित आईटीबीपी की 34 वीं बटालियन में विश्व योगा दिवस के अवसर पर आईटीबीपी के अधिकारियों, जवानों और परिवार के सदस्यों ने योग किया।

14000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले भारत चीन सीमा पर रिमखीम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जवानों ने योग किया। उधर रुड़की में नेहरू स्टेडियम में मुख्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, डॉ कल्पना सैनी व विधायक प्रदीप बत्रा मौजूद रहे। स्कूल कॉलेज के मैदानों में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं योग करने पहुंचे।
Next Story