उत्तराखंड

मानसून सीजन शुरू होते ही केदारनाथ सहित चारों धामों में घटने लगी तीर्थयात्रियों की संख्या

Sarita
10 July 2022 11:14 AM IST
With the onset of monsoon season, the number of pilgrims started decreasing in the four dhams including Kedarnath.
x

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मानसून सीजन शुरू होते ही अब चारधाम यात्रा में कमी आ गई है। केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी आ गई है। जिससे यात्रा मार्ग के बाजारों में चहल-पहल घट गई है। विशेष रूप से जिन स्थानों पर कुछ दिन पहले यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा था वहां धीरे-धीरे सन्नाटा पसरने लगा है।

केदारनाथ यात्रा में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार कमी आने लगी है। शुक्रवार महज 2369 तीर्थयात्रियों ने ही दर्शन किए। वहीं रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, फाटा, रामपुर आदि स्थानों पर यात्रियों की आवाजाही थम सी गई है। सीतापुर, सोनप्रयाग, गौरीकुंड और केदारनाथ में ही कुछ यात्री दिखाई दे रहे हैं।
इधर, बाजारों में चहल-पहल घटने से यात्रा से जुड़े कारोबारियों भी परेशान हो गए हैं। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि बरसाती सीजन खत्म होने के बाद सितम्बर और अक्टूबर में फिर से अच्छी यात्रा चलेगी। वहीं सावन शुरू होते ही कुछ कांवड यात्री आने से हल्की चहल पहल जरूर दिखाई देगी। केदारनाथ धाम में अब तक 869690 यात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं।


Next Story