उत्तराखंड

फंदे से लटकती मिली पत्नी की लाश, पुलिस की जांच जारी

Admin Delhi 1
19 Oct 2022 2:52 PM GMT
फंदे से लटकती मिली पत्नी की लाश, पुलिस की जांच जारी
x

हल्द्वानी न्यूज़: रेलवे में काम करने वाला युवक दोपहर खाना खाने के लिए घर पहुंचा तो उसके होश फाख्ता हो गए। कमरे में पत्नी की लाश फंदे से लटक रही थी। पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी है कि आखिर महिला ने ऐसा क्यों किया। चांदमारी में किराए पर रहने वाला मनोज मूल रूप से सीतापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और यहां अपनी पत्नी आरती के साथ रहता था। मूलरूप से बिहार की रहने वाली आरती से करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी और चार माह पहले ही दोनों यहां किराए पर रहने आए थे। मनोज काठगोदाम रेलवे स्टेशन में गाड़ियों की धुलाई और साफ-सफाई का काम करता है।

बताया जाता है कि बीते मंगलवार की दोपहर मनोज जब रोज की तरह घर खाना खाने पहुंचा तो देखा कि कमरे में रस्सी के सहारे आरती का शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस आरती को फंदे से उतार कर बेस अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि विवाहिता ने आत्महत्या क्यों कि इसका पता लगाने क कोशिश की जा रही है। फिलहाल अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।

Next Story