उत्तराखंड
Uttarakhand में फिर बिगड़ेगा मौसम, IMD ने कई जिलों को लेकर दी चेतावनी
Tara Tandi
28 Jun 2025 1:39 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही पहाड़ों पर आवाजाही करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 28 जून को देहरादून और नैनीताल जिले में गरज-चमक के साथ-साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं. इसके अलावा बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो चारधाम व यात्रा मार्गाें पर बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है.
उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड के पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में अत्यधिक बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने आमजनमानस से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी किए दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.
PCS परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से CM की अपील
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद 29 जून को आयोजित होने वाली पीसीएस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से सीएम धामी ने अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए समय से पहले ही अपने परीक्षा केंद्र के लिए अपने घरों से निकल जाएं. राज्य सरकार स्थिति पर नज़र रख रही है.
TagsUttarakhand बिगड़ेगा मौसमIMD जिलोंलेकर दी चेतावनीUttarakhand weather will deteriorateIMD issued warning regarding districtsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





