भारत

बस टाइल्स से भरे हुए ट्रक में पीछे से जा टकराई, तीन की मौत

jantaserishta.com
28 Jun 2025 12:01 PM IST
बस टाइल्स से भरे हुए ट्रक में पीछे से जा टकराई, तीन की मौत
x
मचा कोहराम.
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सवारियां लेकर जालौन जा रही निजी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टाइल्स से भरे हुए ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में बस में तीन की मौत हो गई।
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि एक डबल डेकर बस जो कि दिल्ली से उरई जा रही थी, आगे चल रहे मार्बल से भरे ट्रक से अचानक टकरा गई। मौके पर तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल है। जिन्हें सैफई के पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों में से एक की पहचान हो गई है। वह उरई का रहने वाला है। वहीं अन्य की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बस को किनारे लगवा दिया गया है। जिससे यातायात व्यवस्था सुगमता से चलती रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को दिल्ली से सवारियों को लेकर जालौन जा रही एक निजी बस जब नगला खंगर क्षेत्र के समीप पहुंची। तभी अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे टाइल्स से भरे हुए ट्रक में पीछे से जा टकराई। जिससे बस का आगे और बाएं तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हादसा हो गया। इस दौरान चीख पुकार मच गई। मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों को पहचान शुरू कर दी।
घटनास्थल पर यूपीडा गश्ती दल, डायल 112, थाना नगला खंगर पुलिस और सेफ्टी टीम मौजूद रही। राहत कार्य के दौरान बाकी यात्रियों को दूसरी बसों में स्थानांतरित कर दिया गया। क्षतिग्रस्त बस को हटाया गया और यातायात सामान्य कर दिया गया। हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 68 एलएचएस पर हुआ। घायलों को एसएसडी और एटलस एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null