उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दो फरवरी से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Sarita
30 Jan 2022 10:50 AM IST
उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दो फरवरी से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
x

फाइल फोटो 

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में दो फरवरी के बाद से मौसम बदलने के आसार हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में दो फरवरी के बाद से मौसम बदलने के आसार हैं। वहीं तीन फरवरी को दक्षिण पश्चिम में राजस्थान और आसपास के इलाकों से चक्रवाती हवाओं के दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बक्रिम सिंह ने बताया कि 30 जनवरी से एक फरवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

जबकि, हरद्विार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि दो फरवरी से राज्य के कुछ हस्सिों में मौसम बदलने के आसार हैं। दो फरवरी के बाद अगले दो दिन उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले हस्सिों में बर्फबारी के भी आसार बन सकते हैं।
Next Story