उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, यमुना नदी की उफान से तटबंध बहे
Bharti Sahu 2
26 July 2024 10:03 AM IST

x
Weather Update: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तरकाशी में भारी बारिश के चलते यमुना नदी उफान पर आ गई और तबाही फैला दी यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार भी बह गई। जानकीचट्टी क्षेत्र में रात्रि में हुई अतिवृष्टि से तीन खच्चर व एक मोटरसाइकिल भी बह गई। जानकीचट्टी पार्किंग के पास कटाव हुआ और शुभम पैलेस होटल के आगे रोड की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक यमुना का जल स्तर पहुंचा। जिससे वहां हड़कंप मच गया। यमुनोत्री धाम में यमुना नदी में आए उफान के कारण तटबंध बह गए हैं। यमुना मंदिर को जाने वाला मुख्य रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
Tagsउत्तराखंडबारिशतबाहीयमुनाउफान UttarakhandrainhavocYamunaflood जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





