उत्तराखंड

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता संपन्न

Gulabi Jagat
14 April 2025 5:51 PM IST
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता संपन्न
x
Jhabreda। हरिद्वार। खानमपुर कसौली गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 में जयंती के उपलक्ष में मिल्खा सिंह स्पोर्ट्स अकैडमी के द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें फाइनल में ड्रैगन क्लब ने पैंथर्स क्लब को 21 के मुकाबले 11 अंकों से विजेता बना डॉ भीमराव अंबेडकर के 134 में जयंती के उपलक्ष पर मुख्य अतिथि बलवंत सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला वहीं दूसरी ओर समाजसेवी जुबेर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।


उपस्थित खेल प्रेमियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक के रूप में श्रीकांत ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सौरभ, अब्दुल रहमान, कार्तिक, शिवम, सीबरा बुक डिपो, जुबेर,अश्वनी, अमित मौर्य एवं मनु आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Next Story