उत्तराखंड

19 मार्च को देव संस्कृति विवि आएंगे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का करेंगे निरीक्षण

Sarita
18 March 2022 8:04 AM IST
19 मार्च को देव संस्कृति विवि आएंगे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का करेंगे निरीक्षण
x

फाइल फोटो 

देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 19 मार्च को देव संस्कृति विश्वविद्यालय आएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 19 मार्च को देव संस्कृति विश्वविद्यालय आएंगे।उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

उपराष्ट्रपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय में नवस्थापित दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन और एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का निरीक्षण करेंगे। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने बताया कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय आ रहे हैं और विवि की ओर से चलाए जा रहे अनेक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे।
Next Story