
x
Uttrakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के केदारघाटी में भयानक हादसा हुआ है। जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। बताया गया कि महिला पेड़ पर चढ़कर चारा-पत्ती काट रही थी। तभी उसे करंट लगा है। हादसे में मौके पर मौत की सूचना मिली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुप्तकाशी में आर्यन हेलीपैड के पास हुई है। जहां एक महिला पेड़ पर चढ़कर चारा-पत्ती काट रही थी। इस दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से महिला पेड़ पर ही लटक गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और विद्युत विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने बिजली आपूर्ति बंद कर महिला को पेड़ से नीचे उतारा।
आनन-फानन में गंभीर हालत में महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पेड़ से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से महिला को करंट लगा है। प्रथम दृष्टया मौत कारण करंट लगना बताया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे में मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
TagsUttrakhandहाई-टेंशनचपेटमहिलामौत Uttarakhandhigh-tensioncontactwomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





