उत्तराखंड

Uttrakhand :गौशाला में लगी भीषण आग, चारा घास जलकर राख

Sarita
2 March 2026 7:30 AM IST
Uttrakhand :गौशाला में लगी भीषण आग, चारा घास जलकर राख
x
Uttrakhand उत्तराखंड: ज्योतिर्मठ नगर इलाके के गोरंग गांव में एक गौशाला में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गौशाला के अंदर रखा सामान और छत पर रखा चारा-घास कुछ ही देर में जलकर राख हो गया।
गौशाला में अचानक आग लगने से अंदर रखा सामान और छत पर रखा चारा-घास जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय सेना की 'आइबेक्स ब्रिगेड' के जवानों ने मोर्चा संभाला और धधकती लपटों पर काबू पाया और आग को आस-पास के घरों में फैलने से रोका। राहत की बात यह रही कि मवेशियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जान का नुकसान नहीं हुआ।
Next Story