
x
Uttrakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार शाम को भयानक हादसा हुआ है। जहां स्थित चौखुटिया क्षेत्र में जर्जर बिजली पोल अचानक टूट गया। इस दौरान कार्य में जुटा लाइनमैन नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे हायर सेंटर रेफर किया है। घटना की जानकारी पर यूपीसीएल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सिमलखेत के नवाण गांव में हुई है। जहां सोमवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। सूचना पर लाइनमैन चंदन जोशी पोल पर चढ़कर विद्युत लाइन की मुरम्मत कर रहे थे। तभी अचानक जर्जर बिजली पोल टूट गया। लाइनमैन पोल समेत जमीन पर नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में गंभीर घायल को उप जिला चिकित्सालय चौखुटिया पहुंचाया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया। यूपीसीएल के अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता यूपीसीएल रानीखेत भास्कर पांडेय का कहना है कि घटना की विभागीय जांच कराई जाएगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
TagsUttrakhandबिजली पोलटूटाहड़कंप Uttrakhand: A broken power pole causes panic. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





