Uttarkashi: आपदा में ध्वस्त भवन का पुनर्निर्माण कार्य हुआ आरंभ

उत्तरकाशी: वर्ष 2013 की आपदा से क्षतिग्रस्त भटवाडी़ तहसील भवन के निर्माण कार्य की आस 13 साल बाद जग गई है। वर्ष 2013 की विनास कारी आपदा में भटवाड़ी का तहसील भवन क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद से इसका निर्माण कार्य लंबित था। गुरुवार को भूमि पूजन निर्माण कार्य शुरू हो गया है, लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही तहसील भवन बनकर तैयार हो जाएगा और उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
उत्तरकाशी के सीमांत तहसील भटवाड़ी, जो गंगोत्री धाम से 70 किलोमीटर पहले स्थित है, एक समय भटवाडी़ गंगोत्री धाम में आने वाले श्रद्धालुओं का प्रमुख पड़ाव हुआ करता था। यहाँ का बाजार अपनी रौनक के लिए जाना जाता था, लेकिन वर्ष 2013 की बाढ़ ने सब कुछ बदल दिया। भूस्खलन के कारण चडेथी बस अड्डा और तहसील भवन क्षतिग्रस्त हो गए, और मुख्य बाजार भी इसकी चपेट में आ गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि 13 साल बीत जाने के बाद भी न तो बस अड्डा बन पाया है और न ही तहसील भवन का निर्माण हो पाया है। गुरुवार को तहसील भवन का भूमिपूजन हो गया है और तहसील भवन का निर्माण प्रारंभ हो गया है ।
स्थानीय निवासी सुनील रावत कहना है कि तहसील भवन निमार्ण को लेकर कहीं बार हमें आंदोलन किए और पत्राचार किया देर से सही आज पूरे क्षेत्र को मिला है हम इस कार्य के लिए स्थानीय विधायक व सरकार को धन्यवाद देते हैं साथ ही उन्होंने बताया की वहीं पर स्थित चडेथी बस अड्डे पर पहले लगभग 35 से 40 ढोबे-ठेलियाँ हुआ करती थीं, जो यात्रा सीजन में स्थानीय लोगों के लिए अच्छा रोजगार का साधन थीं। लेकिन अब यलह रोजगार खत्म हो गया है, जिससे लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे है अब लोगों में तहसील भवन निमार्ण का भूमिपूजन देख खुशी का माहोल है।
वहीं भटवाड़ी के ग्राम प्रधान विवेक नौटियाल ने बताया की समय जरूर लगा है पर अब जल्द सीमांत तहसील भटवाड़ी के भवन निमार्ण के साथ साथ भटवाड़ी के हालात में सुधार होगा तहसील भवन के साथ साथ जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी । इस दौरान भूमिपूजन कार्यक्रम में राजकीय ठेकेदार श्री जगूड़ी जी, नौटियाल , विनोद रतूडी ,भगवान सिंह नेगी ,अजय रमोला आदि उपस्थित रहे।





