उत्तराखंड

Uttarkashi: देर रात वरुणावत पर्वत से फिर हुआ भूस्खलन

Tara Tandi
4 Sept 2024 10:56 AM IST
Uttarkashi: देर रात वरुणावत पर्वत से फिर हुआ भूस्खलन
x
Uttarkashi उत्तरकाशी: वरुणावत पर्वत से एक बार फिर से देर रात भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया। भूस्खलन की आवाज सुनकर लोग अपने घरों को छोड़ जान बचाने के लिए भागे। लोग काफी डरे हुए हैं।
देर रात वरुणावत पर्वत से फिर हुआ भूस्खलन
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में भारी बारिस का दौर जारी है। बारिश के बीत देर रात एक बार फिर से वरुणावत पर्वत से भूस्खलन हुआ है। जिस से इलाके के लोगों में दहशत पैदा हो गई है। लोग अपनी जान बचाने के लिए बारिश के बीच घर छोड़कर बाहर भागे। लोगों का कहना है कि भूस्खलन की तेज आवाज सुन वो बिना सोचे घरों से बाहर दौड़े।
एक हफ्ते में दूसरी बार हुआ भूस्खलन
आपको बता दें कि इस से पहले भी 27 अगस्त को वरुणावत पर्वत में अचानक भूस्खलन होने से लोग डर गए थे। 21 साल बाद एक ही हफ्ते में दो बार भूस्खलन होने से लोग काफी डरे हुए हैं। 27 अगस्त को हुए भूस्खलन ने लोगों की साल 2003 मे हुए भूस्खलन के कारण नुकसान की यादें ताजा कर दीं।
लोगों को याद आया साल 2003 का मंजर
आपको बता दें कि साल 2003 में भी यहां पर भूस्खलन हुआ था। बीती रात हुई घटना ने लोगों को वही मंजर याद दिला दी। बता दें कि तब भूस्खलन के कारण भटवाड़ी रोड के कई बहुमंजिला भवन जमीदोंज हो गए थे।
Next Story