
x
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
मुंबई: मुंबई के मलाड इलाके में मंगलवार रात रोडरेज का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक 27 वर्षीय महिला को रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात शहाना काजी नाम की महिला मेहंदी क्लास के बाद अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार फोर्ड कार ने महिला को टक्कर मार दी। महिला के चीखने की आवाज सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के दो छोटे बच्चे भी हैं।
इस बीच स्थानीय लोगों ने कार सवार शख्स को भी पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लिया। इस दौरान लोगों का गुस्सा, शख्स पर फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस की हिरासत में ही उसकी पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





