उत्तराखंड

Uttarkashi: निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन नदी में गिरी, चालक की तलाश जारी

Sarita
12 Aug 2025 7:44 AM IST
Uttarkashi: निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन नदी में गिरी, चालक की तलाश जारी
x
Uttarkashi उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले में एक हादसा हुआ है। जहां गंगोत्री हाईवे पर निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन नदी में गिर गई है। बताया गया है कि हादसे में चालक नदी में बह गया है। एसडीआरएफ मौके पर पहुंचकर चालक की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उत्तरकाशी के डबरानी से आगे हुआ। जहां सोमवार को एक जेसीबी मशीन नदी में गिर गई। हादसे के दौरान चालक भी जेसीबी में मौजूद था। इस घटना की सूचना पर एसडीआरएफ पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। चालक की तलाश की जा रही है।
Next Story