
x
Uttarkashiउत्तरकाशी: इन दिनों देश के कई हिस्सों में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। इसी बीच उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने की खबर है। बताया जा रहा है कि गंगोत्री धाम और मुखवा के पास धराली गांव में मंगलवार (5 अगस्त) को बादल फटने से भारी तबाही मची। जानकारी के मुताबिक, बादल फटने से नाले में अचानक बाढ़ आ गई।इसके बाद नाले का पानी तेजी से पहाड़ से नीचे गिरता दिखाई दिया। इस बाढ़ ने कई घरों को बहा लिया।बादल फटने की इस घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए। फिलहाल पूरे इलाके में राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन ने इस घटना की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर भेज दी गई हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन भी बचाव अभियान चला रहा है। बताया जा रहा है कि जिस गांव में बादल फटने से तबाही मची है, वह गंगोत्री धाम और गंगाजी के शीतकालीन प्रवास मुखवा के बेहद करीब है। इलाके में बादल फटने से लोग दहशत में आ गए हैं।
TagsUttarkashiबादलफटनेcloudburstdestruction जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





