
x
Uttarakhand उत्तराखंड :उत्तराखंड के हल्द्वानी में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सगे बीमार भाई को बड़े भाई ने पीट-पीट कर मार डाला। बताया गया कि छोटा भाई सोनू लंबे समय से बीमार चल रहा था। जिससे परेशान होकर युवक ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बोला कि इसकी बीमारी ने उन्हें कंगाल किया है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पहले भी जेल की सजा काट चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी में से सामने आई है। जहां बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल ने अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल की बेरहमी से हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक सोनू जायसवाल लंबे समय से लिवर की बीमारी से जूझ रहा था। इसी बीच मंगलवार देर रात बड़े भाई ने छोटे को उसकी बीमारी का ताना मार दिया। बोला कि उसकी वजह से वे लोग कंगाल हो गए है। पूरा परिवार बर्बाद हो गया है। इस दौरान दोनों में विवाद शुरू हो गया। तभी संदीप ने घर में पड़ा एक लकड़ी का तख्ता उठाया और बीमार भाई पर ताबड़तोड़ वार किया। बताया गया कि सोनू बेहोश होकर जमीन पर घिर गया।
आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आज न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया है। घटना के वक्त परिजनों को कमरे में बंद किया गया था।
TagsUttarakhandभाईहत्याआरोपीगिरफ्तार Uttarakhandbrothermurderaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





