उत्तराखंड

Uttarakhand: प्रसाद लेकर लौट रहे युवक की करंट लगने से मौत

Sarita
13 May 2025 12:04 PM IST
Uttarakhand:  प्रसाद लेकर लौट रहे युवक की करंट लगने से मौत
x
Uttarakhand उत्तराखंड: मंदिर के भंडारे से प्रसाद लेकर घर लौट रहा युवक करंट की चपेट में आ गया। घर लौटते समय बारिश के कारण बिजली के खंभे में करंट आ गया और वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे अल्मोड़ा से हल्द्वानी डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा के पटोदी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (33 वर्ष) पुत्र लीलाधर घर से ही काम करता था।
रविवार को गांव के एक मंदिर में भंडारा था। राजेंद्र भी भंडारे में शामिल होने गया था। भंडारे से प्रसाद लेकर वह घर लौट रहा था कि रास्ते में बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह रास्ते में रुक गया। जहां वह रुका, वहां बिजली का खंभा था। बताया जाता है कि बारिश के कारण बिजली के खंभे में करंट आ गया और राजेंद्र करंट की चपेट में आ गया और 80 फीसदी तक झुलस गया। परिजन उसे एसटीएच ले गए, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
Next Story