
x
Uttarakhand : जनपद ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिनेशपुर के गांव शिवपुर में हुई है। जहां निवासी विश्वजीत मंडल (23) पुत्र दुलाल मंडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सोमवार को युवक के साथी उसे काम के लिए बुलाने आए थे। लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से दोस्तों ने कमरे में देखा तो युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि घटना के वक्त युवक अकेला घर पर था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
TagsUttarakhandकमरेमृतयुवकजांचपुलिसUttarakhandroomdeadyoung maninvestigationpolice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





