उत्तराखंड

Uttarakhand :रेस्टोरेंट में युवक की गोली लगने से मौत ,जांच में जुटी पुलिस

Sarita
19 Oct 2025 11:38 AM IST
Uttarakhand  :रेस्टोरेंट में युवक की गोली लगने से मौत ,जांच में जुटी पुलिस
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के कैंची धाम से सनसनीखेज खबर आ रही है। वहां एक रेस्टोरेंट में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कैंची धाम स्थित किरौला रेस्टोरेंट में हुई। शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
उन्होंने बताया कि युवक को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी गई है। मृतक की पहचान बेतालघाट निवासी आनंद सिंह (39) के रूप में हुई है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
Next Story