
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के हल्द्वानी में से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां सेल्फी लेते वक्त युवक नीचे जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पिथौरागढ़ में रोडवेज स्टेशन के पास हुई है। जहां स्थित एक भवन पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा युवक नीचे गिर गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल में लेकर गए। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने युवक को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान युवक ने दो दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान पिथौरागढ़ के दुंगाटोली बलुवाकोट थाना निवासी 27 वर्षीय प्रकाश टम्टा के रूप में हुई है। घटना 18 जनवरी की बताई गई है। 20 जनवरी को युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं, बुधवार को युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
TagsUttarakhandसेल्फीयुवकमौतकोहराम Uttarakhandselfieyoung mandeathchaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





