
x
Uttarakhand: जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां ट्रेन से कटकर एक 24 वर्षीय युवक की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि युवक घर का इकलौता चिराग था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अमाऊं के पास हुई है। जहां एक युवक टनकपुर से पीलीभीत जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान अमाऊं निवासी अजय पोखरिया (24) पुत्र लक्ष्मण पोखरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक अजय अविवाहित था। वह अपने घर का इकलौता चिराग था। मृतक अपने पीछे तीन बहनों और मां को रोते बिलखते छोड़ गया है। उसके पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। वह ही परिवार का एकमात्र सहारा था। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
TagsUttarakhandट्रेनयुवकमौतकोहराम Uttarakhandtrainyoung mandeathdevastation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





