
x
Uttarakhand उत्तराखंड: हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जमीनी विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ताऊ-ताई पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में एक की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि घटना भाबर क्षेत्र के लोकमणिपुर सिंगड्डी की है। जहां जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था।
जिसके चलते गुस्से में एक युवक ने अपने ताऊ-ताई पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में ताई गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक ने चाचा पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
TagsUttarakhandजमीनविवादयुवकताऊ-ताईहमलाएकमौतUttarakhandlanddisputeyoung manuncle and auntattackone deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





