
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड में नैनीताल जिले के भीमताल में एक महिला को तेंदुआ ने मौत के घाट उतार दिया है। मंगलवार को महिला का शव बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल के जून स्टेट निवासी राजेंद्र प्रसाद की पत्नी गंगा देवी रोज की तरह सोमवार को मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थी। बताया जा रहा है कि महिला जब रात तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोज की गई। अनहोनी की आशंका पर वन विभाग को सूचना दी गई।
एक टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों के साथ तलाशी अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि देर रात तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया। आज सुबह फिर तलाशी अभियान चलाया गया। जंगल से महिला का शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए के हमले से महिला की मौत हुई है। इससे पहले भी कई महिलाओं को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। घटना के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है।ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट ने कहा कि पहाड़ इस समय जंगली जानवरों की बड़ी चुनौती से गुजर रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में पहले तो लोग पलायन कर चुके हैं। जो कुछ गांवों में रह रहे हैं, जंगली जानवर उन्हें अपना शिकार बना रहे है।
TagsUttarakhandतेंदुएहमलेमहिलामौतleopardattackwomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





