
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक होटल के कमरे में एक महिला की लाश मिली है। सूत्रों से पता चला है कि महिला की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान अल्मोड़ा की रहने वाली रेखा जुहूवाला (54) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास तिवारी होटल में हुई। अल्मोड़ा की रहने वाली रेखा जुहूवाला ने वहां एक कमरा किराए पर लिया था। बुधवार को महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो देखा कि महिला बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि अल्मोड़ा जिले के हीरा डूंगरी की रहने वाली रेखा जुहूवाला एक होटल के कमरे में मृत मिली। वह पुरानी ITI के पास किराए के कमरे में अकेली रह रही थी। किराया न देने पर मकान मालिक ने कमरा खाली करा दिया था। माना जा रहा है कि महिला इसी वजह से होटल में रुकी होगी। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इसके अलावा, मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
Next Story





