
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड में से बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां शादी समारोह से लौट रहे युवकों की बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में 2 युवकों की मौत हुई है। जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। बताया गया कि कार सवार सभी 6 युवक ऋषिकेश से नजीबाबाद में शादी समारोह में गए थे। शादी में शामिल होने के बाद वापिस लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद शादी की खुशीयां मातम में बदल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के युवकों की बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बुधवार को ऋषिकेश से नजीबाबाद में शादी समारोह में गए हुए थे। देर रात ऋषिकेश से बोलेरो गाड़ी से वापिस लौट रहे थे। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर गंगनहर के पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई। हादसे के दौरान कार में 6 युवक सवार थे। घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हुई है। जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हुए है। गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना में मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सतीश पुत्र चरण दास और 30 वर्षीय सचिन पुत्र सत्य के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया। जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। घायलों की पहचान 25 वर्षीय विशाल पुत्र कालीचरण, 28 वर्षीय मोहित पुत्र राजू, 35 वर्षीय विशाल पुत्र सुनील और 30 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। कार सवार सभी लोग मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल निवासी बताए गए हैं।
TagsUttarakhandबारातियोंगाड़ीदुर्घटनाग्रस्त2मौतUttarakhand: Wedding party vehicle crasheskilling two जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





