उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Sarita
10 July 2025 9:32 AM IST
Uttarakhand Weather:  पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
x
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 14 जुलाई तक पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना है। देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
बारिश के बाद मलबा आने से राज्य में 87 सड़कें बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिचालन केंद्र के अनुसार, चमोली जिले में 17, बागेश्वर में नौ, अल्मोड़ा में एक, चंपावत में तीन, देहरादून में पांच, नैनीताल में सात, पौड़ी में छह, पिथौरागढ़ में 15, रुद्रप्रयाग में चार और टिहरी में आठ सड़कें बंद हैं, जबकि उत्तरकाशी जिले में एक हाईवे समेत 12 सड़कें बंद हैं।
Next Story