उत्तराखंड

Uttarakhand: मौसम रहेगा खराब, पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Sarita
23 May 2025 11:15 AM IST
Uttarakhand: मौसम रहेगा खराब, पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
x
Uttarakhandउत्तराखंड: प्रदेश के पहाड़ी जिलों में आज (शुक्रवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पहाड़ी जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आएगी। मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 26 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
Next Story