उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: खराब रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार

Sarita
9 July 2025 8:14 AM IST
Uttarakhand Weather:   खराब रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार
x
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। हालांकि आज (बुधवार) बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि अन्य जिलों में गरज के साथ तेज बिजली गिरने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य के मैदानी इलाकों को बारिश से राहत मिलेगी। जबकि पहाड़ी इलाकों में बारिश की रफ्तार भी कम होगी।
Next Story