उत्तराखंड

Uttarakhand Weather :फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Sarita
10 March 2025 9:28 AM IST
Uttarakhand Weather :फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
x
Uttarakhand Weather: राज्य के पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। हालांकि मैदानी जिलों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
आने वाले दिनों की बात करें तो 13 से 15 मार्च तक राज्य के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस सप्ताह एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में इसका ज्यादा असर नहीं होगा। दिनभर तेज धूप खिलने से सामान्य तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
Next Story