
x
Uttarakhand Weather: प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज (मंगलवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 23 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से गर्म हवाओं से राहत मिलेगी। हालांकि, दिन में गर्मी परेशान करेगी।
TagsUttarakhandWeatherपहाड़ोंबारिशयेलोअलर्टUttarakhandMountainsRainYellowAlertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





