उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: देहरादून में जोरदार बारिश,आज पांच जिलों में IMD का अलर्ट

Bharti Sahu 2
23 Aug 2024 3:05 AM GMT
Uttarakhand Weather: देहरादून में जोरदार बारिश,आज पांच जिलों में IMD का अलर्ट
x
Uttarakhand Weather: राजधानी रांची में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा ने तापमान गिरा दिया है। रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस वर्षा ने किसानी को भरपूर बल दिया है।
दूसरी ओर गुरुवार को दिनभर रुक-रुककर हुई वर्षा ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी। कई जगहों पर नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। इसके साथ बहने वाले कचरे ने राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशान किया।
झारखंड के 14 जिलों में जमकर बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो राज्य के देवघर, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, पाकुड़, साहेबगंज समेत बोकारो, खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राजधानी में लगातार दिख रहा है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। कहीं-कहीं भारी वर्षा रिकार्ड की गई है। पूरे राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य बनी हुई है। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बोकारो का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Next Story