उत्तराखंड
Uttarakhand: प्रदेश में बिगड़ा मौसम , छह जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
Tara Tandi
28 Sept 2024 2:01 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मानसून की सक्रियता दोबारा बढ़ने से पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है। जिस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग द्वारा आज प्रदेश के छह जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। जिस से प्रदेश के कुछ इलाकों में जमकर बारिश हो रही है तो कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं। लगातार हो रही बौछारों के कारण तापमान में भी कमी आई है। बीते दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है।
आज छह जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज प्रदेश के छह जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। बता दें कि आज मौसम विभाग द्वारा चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल के बाद बारिश का क्रम थोड़ा हल्का होने के आसार हैं।
इस दिन विदा हो सकता है उत्तराखंड से मानसून
बात करें कि उत्तराखंड से मानसून कि विदाई की तो अभी इसमें एक हफ्ता लग सकता है। तीन अक्टूबर के आस-पास उत्तराखंड से मानसून विदा हो सकता है। बता दें कि बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की गई है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या इससे भी नीचे है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान कम होने से हल्की ठंड ने दस्तक द दी है।
TagsUttarakhand प्रदेश बिगड़ा मौसमछह जिलोंबारिश येलो अलर्टUttarakhand state's weather deterioratedsix districtsrainyellow alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





