Uttarakhand उत्तराखंड: मालधन में तुमड़िया डैम से सटे जंगल में शुक्रवार को हथियार बनाने की फैक्ट्री मिली। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो तमंचे, एक बंदूक समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। आरोपी फैक्ट्री में हथियार तैयार कर रामनगर समेत विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार को कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में मालधन में चेकिंग की। कोतवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तुमड़िया डैम क्षेत्र के जंगल में छापा मारा। झोपड़ी में महमूद निवासी फरीदपुर थाना दिलारी मुरादाबाद को पकड़ा गया।झोपड़ी में हथियार बनाने की मशीन मिली। तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान मिला। 12 बोर की अवैध बंदूक, 315 बोर के दो अवैध देशी तमंचे, 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस, 12 बोर के दो खाली कारतूस और 315 बोर के खाली कारतूस समेत अन्य सामग्री बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
TagsUttarakhandहथियारफैक्ट्रीडीलरगिरफ्तारUttarakhandWeaponsFactoryDealerArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





