उत्तराखंड

Uttarakhand : एक साल से फरार चल रहा शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

Sarita
3 April 2025 11:27 AM IST
Uttarakhand : एक साल से फरार चल रहा शातिर बाइक चोर गिरफ्तार
x
Uttarakhand उत्तराखंड: ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में फरार वांछित बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि 19 अप्रैल 2024 को भमरौला निवासी बलविंदर सिंह ने तहरीर दी थी कि 17 मार्च 2024 को संजय नगर खेड़ा मोदी मैदान से बाइक संख्या यूके06 एपी 7462 को चोर ने चोरी कर लिया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नदीम, अमन, आकाश को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि विपिन निवासी करतारपुर रोड भोट फार्म थाना बिलासपुर जिला रामपुर और गुरजंट फरार हो गए थे। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। बुधवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विपिन कुमार को शुक्ला फार्म के सामने से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहा था।
Next Story