
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के टिहरी ज़िले के देवप्रयाग में रविवार को एक पानी का टैंकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसके चालक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।देवप्रयाग थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि दुर्घटना शाम को ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिव प्रतिमा के पास हुई, जहाँ टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
बुटोला के अनुसार, चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले के बडियार भर गाँव निवासी गगन सिंह (35) के रूप में हुई है। पानी का टैंकर एलएनटी कंपनी का था, जो रेलवे निर्माण कार्य करती है।
Next Story





