उत्तराखंड

Uttarakhand:गहरी खाई में गिरा वाहन, मची अफरा-तफरी

Sarita
2 Feb 2026 9:48 AM IST
Uttarakhand:गहरी खाई में गिरा वाहन, मची अफरा-तफरी
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के मसूरी में रविवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। पुलिस को बताया कि गाड़ी में आग लग गई। वाहन में दो लोग थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मसूरी में चार दुकान मार्ग पर हुई है। जहां एक पिकअप वाहन रोलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर गया। हादसे के दौरान वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला।गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जबकि गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। वहीं, वाहन में किसी भी तरह की आग लगी नहीं पाई गई। दोनों लोग भी पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस ने घटना में आवश्यक कार्रवाई की है।
Next Story