
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के नैनीताल में मंगलवार को पहाड़ से गिरे एक बोल्डर की चपेट में आने से एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में तीन सरकारी कर्मचारी सवार थे। गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर आज सुबह एक कार के बोनट पर भारी बोल्डर गिर गया। गनीमत रही कि कार में सवार दो-तीन लोग बाल-बाल बच गए।
बोल्डर गिरने से कार का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि कार में हरिद्वार के सरकारी कर्मचारी सवार थे। जो विभागीय कार्य से उत्तराखंड उच्च न्यायालय आ रहे थे।जिला प्रशासन और पुलिस ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से लगातार सतर्क रहने को कहा है और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।
Next Story





