उत्तराखंड

Uttarakhand : स्कूली बच्चों से भरी वैन खाई में गिरी, मचा हड़कंप

Sarita
26 April 2025 9:48 AM IST
Uttarakhand : स्कूली बच्चों से भरी  वैन खाई में गिरी, मचा हड़कंप
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के पौड़ी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मासौ- भिटाई- खंडाह मोटर मार्ग पर स्कूली बच्चों को ले जा रही एक निजी वैन खाई में गिर गई। वैन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में सात बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब ढाई बजे भिटाई के पास हुआ। बच्चे निजी स्कूल भगत राम न्यू मॉडर्न के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला और अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।
एक बच्चे को छोड़कर सभी बच्चों की हालत ठीक है। चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल हुए दो लोगों को एयरलिफ्ट कर देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है। हादसे में घायलों की पहचान विजय सिंह (35) पुत्र दयाल सिंह, अनिल कुमार (42) पुत्र सोहनलाल दोनों निवासी भिटाई मल्ली के रूप में हुई है।
Next Story