
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार को एक भयानक हादसा हुआ। जहाँ एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में पेरी गाँव के पूर्व प्रधान की मौत की खबर है। जबकि अन्य लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ। जहाँ पीपलकोटी के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान वाहन में 10 लोग सवार थे। अचानक वाहन पलटने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पेरी गाँव के नंदानगर निवासी 52 वर्षीय बलवंत सिंह (पूर्व प्रधान) पुत्र केदार सिंह की मौत हो गई। जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे में घायल हुए सभी लोग पेरी गाँव के निवासी हैं। बताया गया कि सभी लोग बद्रीनाथ से अपने गाँव लौट रहे थे। इसी दौरान पीपलकोटी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए गोपेश्वर अस्पताल भेजा गया।
TagsUttarakhandवाहनपलटापूर्व प्रधानमौतUttarakhandvehicleoverturnedformer headdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





