उत्तराखंड

Uttarakhand: अनियंत्रित जीप ने कई वाहनों को रौंदा, मची अफरा-तफरी

Sarita
30 Oct 2025 7:50 AM IST
Uttarakhand: अनियंत्रित जीप ने कई वाहनों को रौंदा, मची अफरा-तफरी
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के मसूरी में मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक बेकाबू जीप ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन कारें और एक स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा हनीमून होटल के पास हुआ। जीप अनियंत्रित होकर होटल की पार्किंग में घुस गई और तीन कारों से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पास में खड़ा एक स्कूटर भी जीप की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वाहनों में कोई नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच की। जीप चालक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में चालक ने बताया कि अचानक ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Next Story