
x
Uttarakhand :राजधानी देहरादून में रविवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हुई है। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया गया कि कार सवार सभी लोग दिल्ली से चकराता घूमने आए हुए थे। वे वापस दिल्ली लौट रहे थे। लेकिन, तभी रील बनाने के चक्कर में उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर हुई है। जहां रविवार को लालपुल के पास से गुजर रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के दौरान कार में 6 लोग सवार थे। बताया गया कि सभी कार सवार दिल्ली से चकराता में बर्फबारी देखने के लिए आए हुए थे। यहां मौज मस्ती कर वापिस लौट रहे थे। तभी सोशल मीडिया पर आखिरी एक ओर पोस्ट डालने की इच्छा हुई। यात्रियों ने चलती गाड़ी में रील बनाना शुरू किया। जिससे चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी सीधा खाई में जा गिरी।
घटना में (15) वंश चावला निवासी संतनगर पुरानी दिल्ली की मौके पर मौत हो गई। जबकि मोहित कपूर, हेमा चावला, सुवाग्य कपूर, शौर्य कपूर और लीना कपूर घायल हुए है। सभी लोग आपस में रिश्तेदार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया गया। जहां मोहित कपूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि रील बनाने के दौरान कार हादसे का शिकार हुई है। इसके अतिरिक्त पुलिस घटना की जांच कर रही है।
TagsUttarakhandकारखाईअफरा-तफरीUttarakhandcargorgechaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजान्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





