उत्तराखंड

Uttarakhand: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, महिला की मौत

Sarita
3 April 2025 10:16 AM IST
Uttarakhand: अनियंत्रित कार नहर में गिरी,  महिला की मौत
x
Uttarakhand उत्तराखंड: शक्ति नहर में बीती रात एक हादसा हो गया। जिसमें एक कार नहर में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और किसी तरह कार को नहर से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को कार से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे। ये सभी ढकरानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भीमावाला पुल के पास कार अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में गिर गई। हादसे के बाद चार लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का शव कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
Next Story