
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार सुबह एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से उसमें सवार सभी चार लोग घायल हो गए। जिला आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह देवीधार के पास एक कार दुर्घटना की सूचना मिलने पर डुंडा चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। जहाँ उत्तरकाशी से देवीधार जा रही वाहन संख्या यूके 07वी 9010 कार नोलिया सौड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। राहत दल और ग्रामीणों ने वाहन का दरवाजा काटकर चारों घायलों को बाहर निकाला। घायलों को 108 के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय डुंडा भेजा गया।
जिसमें एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे राजकीय चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में घायलों के नाम उत्तम पुत्र सुंदरलाल निवासी बौन उत्तरकाशी, आशीष भारती पुत्र राकेश भारती निवासी ग्राम ब्याली बड़कोट, गगन पुत्र मोहन निवासी बौन उत्तरकाशी और कैलाश पुत्र लक्ष्मण निवासी जुन्गा धरासू हैं। गंभीर रूप से घायल गगन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
TagsUttarakhandकारपेड़टकराईचीख-पुकारUttarakhandcartreecollisionscreams and cries जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





